{"_id":"5c619fcdbdec2211d240c1ff","slug":"21549901773-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दुगलबिट़्टा तक यातायात हुआ बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दुगलबिट़्टा तक यातायात हुआ बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग ने कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग को दुगलबिट्टा तक यातायात के लिए खोल दिया है। इससे आगे मार्ग पर अब भी चार फीट से अधिक बर्फ है।
सोमवार को एनएच की ओर से स्नो कटर, जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से हाईवे पर जमी बर्फ को साफ करते हुए शाम तक दुगलबिट्टा तक यातायात बहाल कर दिया गया। इस क्षेत्र में अब भी फिसलन बनी है, जिससे दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए आवाजाही में खतरा बना है। इधर, अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऊखीमठ से दुगलबिट्टा तक हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन आगे काफी बर्फ है, जिसे साफ करने में समय लग सकता है। इधर, हाईवे बंद होने से ऊखीमठ से चमोली जाने वाले लोगों को रुद्रप्रयाग के रास्ते कर्णप्रयाग होते हुए 45 किमी से अधिक का अतिरिक्त सफर तय कर गोपेश्वर पहुंचना पड़ रहा है।