फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   प्रतिष्ठित स्कूल से निकाल अंबेडकर बस्ती स्कूल में दिलाया बच्चों को दाखिला

प्रतिष्ठित स्कूल से निकाल अंबेडकर बस्ती स्कूल में दिलाया बच्चों को दाखिला

Sat, 14 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतिष्ठित स्कूल से निकाल अंबेडकर बस्ती स्कूल में दिलाया बच्चों को दाखिला
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल-बीरों में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने अपने दोनों बच्चों को एक प्रतिष्ठित स्कूल से हटाकर स्वयं के विद्यालय में प्रवेश कराया है। शिक्षिका की इस पहल की अधिकारियों व शिक्षक समाज ने सराहना की है।
विज्ञापन

मूल रूप से रुड़की निवासी शिक्षिका सरिता पंवार राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीरों-देवल अंबेडकर बस्ती के विद्यालय में तैनात हैं। उन्होंने इसी स्कूल में अपनी बेटी तृषा का कक्षा 4 और बेटे अभिनंदन का कक्षा 3 में यहां एडमिशन कराया है। बीते सत्र तक ये दोनों बच्चे अगस्त्यमुनि के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ रहे थे। कहना है कि बच्चों के बौद्धिक विकास और अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। शिक्षिका का कहना है कि उनके दोनों बच्चे यहां पढ़कर समाज में सहभागिता का गुर सीख सकेंगे। इधर, शिक्षक समाज ने भी शिक्षिका के इस प्रयास की प्रशंसा की है। सीईओ सीएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू्, डीइओ बेसिक डा. विद्या शंकर चतुर्वेदी, बीईओ केएल रडवाल, प्रधानाध्यापक ओपी सेमवाल, शिक्षक दीपक भट्ट, लक्ष्मी शाह ने शिक्षिका को बधाई दी है। कहना है कि उनकी इस पहल से सरकारी शिक्षा के प्रति लोगों में पनपी नकारात्मक छवि भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed