{"_id":"5cb381bbbdec2213ee5d59bc","slug":"201555268027-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति भंग, तदर्थ समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति भंग, तदर्थ समिति गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आर्य समाज रुद्रपुर एवं आर्य शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल तनेजा की अध्यक्षता में साधारण सभा सदस्यों की बैठक आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि विद्यालय को सरकार की ओर से वित्तीय अनुदान के संदर्भ में वर्तमान प्रबंधक ने बिना साधारण सभा/कार्यकारिणी सदस्यों को विश्वास में लिए अपने स्तर से वित्त पोषण की कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही बीते आठ फरवरी को आर्य शिक्षा प्रसार समिति के सदस्यों द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ है।
कहा कि बीते पांच अप्रैल को आर्य समाज कार्यकारिणी की बैठक में बहुमत से निर्णय लिया गया था कि आर्य कन्या इंटर कॉलेज को अनुदान से बाहर रखा जाए। दोनों ही बैठक में प्रबंधक उपस्थित थे। कहा कि बिना साधारण सभा में प्रस्ताव पास किए वित्त पोषण की कार्यवाही उचित नहीं है। ऐसी स्थिति में साधारण सभा ने निर्णय लिया है कि वर्तमान प्रबंधन कार्यकारिणी को भंग कर दिया जाए। इसके बाद अध्यक्ष जवाहर लाल तनेजा ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति को तत्काल भंग करते हुए नियमित चुनाव होने तक विद्यालय को सुचारु रूप से चलाने के लिए तदर्थ समिति का गठन करते हुए कैलाश गर्ग, बृजराज सिंह, चंद्रप्रकाश को नामित किया है। बैठक में डीपी यादव, वेदप्रकाश ग्रोवर, चंद्र प्रकाश, राजुकमार गुलाटी, यशपाल आर्य, सतीश तनेजा, संतोष आर्य, अलका तनेजा, अमित आर्य, अमित वासन, विश्वास मित्र शास्त्री, पंकज अग्रवाल, सुरेश गुप्ता आदि थे।