{"_id":"5c5db78ebdec220bb35c336b","slug":"201549645710-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रियुगीनारण मंदिर की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रियुगीनारण मंदिर की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वच्छ भारत अभियान के क्षेत्र में कार्य कर रही स्टॉप टीयर्स संस्था ने पर्यटक स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर का भ्रमण कर बुनियादी समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाई। इसके पश्चात संस्था के सदस्यों ने डीएम से मुलाकात कर वहां की समस्याओं से अवगत कराया।
स्टॉप टीयर्स के संस्थापक प्रमोद बमराड़ा के नेतृत्व में संस्था के अन्य सदस्यों ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात कर बताया कि संस्था द्वारा त्रियुगीनारायण मंदिर का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें ग्रामीणों को पर्यटकों से संबंधित बुनियादी सुविधाओं को जानने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि त्रियुगीनारायण मंदिर में नहाने के लिए कुंड तो है, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए कपड़े बदलने के लिए स्थान नहीं है। मंदिर में शौचालय न होने से श्रद्धालुओं व अन्य लोगों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है। बताया कि मंदिर में दो सोलर लाइटें लगाई गई है, जिसमें से एक खराब है। जबकि मंदिर के ऊपर से बहने वाली नाली ठीक न होने से बारिश का सारा पानी मंदिर परिसर में आ जाता है। डीएम से मुलाकात करने वालों में उत्तम सिंह राणा, अनुराग चमोली समेत संस्था के अन्य सदस्य शामिल रहे।