फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ में ख्ख्खतरे के निशान से ऊपर बह रही मंदाकिनी, अस्थायी पुल डूबा-compat

केदारनाथ में ख्ख्खतरे के निशान से ऊपर बह रही मंदाकिनी, अस्थायी पुल डूबा-compat

Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में ख्ख्खतरे के निशान से ऊपर बह रही मंदाकिनी, अस्थायी पुल डूबा-compat

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से भी ऊपर बह रहा है। यहां संगम से कुछ दूरी पर बना अस्थायी पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे पुलिस ने क्षेत्र में आवाजाही बंद कर दी है। एहतियात के तौर पर एसडीआरएफ, पीआरडी व पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

शनिवार को सुबह पांच बजे से केदारनाथ धाम में बारिश हो रही है, जिससे मंदाकिनी, सरस्वती, मधु व दुग्ध गंगा सहित अन्य बरसाती नाले भी उफान पर है। मंदाकिनी नदी उफान पर है, जिससे गरुड़चट्टी को जोड़ने वाला अस्थायी पुल डूब गया। पुल के डूबने से दूसरी तरफ रह रहे तीन सौ मजदूरों और 30 से अधिक साधु-संतों का धाम से संपर्क कट चुका है। केदारनाथ चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल से आवाजाही रोक दी है। नदी का जलस्तर घटने पर पुल की स्थिति को देखकर पुन: आवाजाही कराई जाएगी। बताया कि मंदाकिनी का बहाव बढ़ने पर संगम सहित अन्य निकट क्षेत्रों में यात्रियों के जाने पर रोक लगा दी गई है। इधर, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा मंदाकिनी नदी के बहाव में डूबे अस्थायी पुल के एक छोर को रस्सियों से बांध जा रहा है, जिससे पुल बहे नहीं। वहीं रुद्रप्रयाग में अलकनंदा व मंदाकिनी नदी खतरे के निशान पर बह रही है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से नदी किनारे बसे लोगों को एहतियात बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed