{"_id":"5ad8d0504f1c1b65098b53d1","slug":"201524158544-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भवन स्वामियों का 5-5 हजार व दो दुकानदारों का 5-5 सौ का चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भवन स्वामियों का 5-5 हजार व दो दुकानदारों का 5-5 सौ का चालान काटा
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य बाजार में दुकानों के आगे गंदगी बिखरी होने पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नाराजगी जताई। डीएम के निर्देश पर दो भवन स्वामियों और दो दुकानदारों का 11 हजार का चालान काटा गया। डीएम ने नगर पालिका को नियमित साफ-सफाई के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को बेलणी पुल से संस्कृत महाविद्यालय, सुरंग क्षेत्र सहित मुख्य बाजार तक साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य बाजार व डाट पुलिया में कूड़ा-कचरा बिखरा होने पर डीएम ने नगर पालिका को दो भवन स्वामियों पर 5-5 हजार और दो दुकानदारों का 5-5 सौ रुपये का चालान काटने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रत्येक दुकान का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। अधिकांश स्थानों पर कचरा बिखरा मिला। इस पर डीएम ने बाजार क्षेत्र के भवन स्वामियों से किराएदारों के लिए शौचालय की सुविधा अनिवार्य करने को कहा। कहा कि नदी में कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका को डाट पुलिया के दोनों तरफ सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सदर देवानंद, सीओ श्रीधर बडोला, अधिशासी अधिकारी डी एस राणा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
पॉलिथीन उन्मूलन अभियान चलाया
आदिबदरी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आदिबदरी बाजार से चांदपुर गढ़ी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर पॉलिथीन उन्मूलन अभियान चलाया। हालांकि किसी भी दुकान से पॉलिथीन नहीं पकड़ी गई। तहसीलदार नत्थी सिंह पंवार और एसआई मनदीप सिंह ने व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की हिदायत दी। कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सड़क पर निर्माण सामग्री नहीं रखने की हिदायत भी दी।