{"_id":"5a3e89b14f1c1b09788b47eb","slug":"201514047921-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच मुआवजा वितरण में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच मुआवजा वितरण में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड परियोजना में भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग की ओर से बताया कि गया कि एनएच चौड़ीकरण के तहत अधिग्रहण की गई भूमि के प्रभावितों को अब तक 13 लाख 6 हजार 816 रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। इस मौके पर डीएम ने तिलवाड़ा के गीड़-भुतेर में फिर संयुक्त सर्वेक्षण के लिए तहसीलदार, एनएच और वन विभाग को निर्देश दिए। कहा कि निजी व नाप भूमि पर हुए निर्माण के मुआवजे जल्द वितरित किए जाएं। एडीएम/भूमि अर्जन अधिकारी तीर्थपाल सिंह ने बताया कि सह खाताधारक की ओर से सहमति नहीं देने से मुआवजा वितरित करने में देरी हो रही है। इस पर, डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए कि कहा कि जिन लोगों की भूमि सहखातेदारी में हैं, उनसे सहमति पत्र प्राप्त करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी देवानंद, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला समेत एनएच व राजस्व विभाग के अधकारी मौजूद थे।