{"_id":"5cb204f0bdec2214676ac0cf","slug":"191555170544-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णाहूति के साथ चैत्र नवरात्र का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णाहूति के साथ चैत्र नवरात्र का हुआ समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिले के सिद्धपीठ, देवी मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर नौ दिनों से चल रहे चैत्र नवरात्र का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। नौ दिनों तक मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की गई। समापन अवसर भक्तों को प्रसाद के रुप में जौ की हरियाली का प्रसाद वितरित किया गया।
जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ कालीमठ, कालशिला, मठियाणाखाल, चामुंडा देवी, हरियाली देवी समेत कई मंदिरों में चल रहे नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर भगवती के नवें रूप की विशेष पूजा अर्चना व आरती कर जौ-तिल का हवन कर अंत पूर्णाहुति की गई। इस मौके पर जौ की हरियाली को भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने मां की पूजा अर्चना कर भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी की। समापन अवसर पर कई स्थानों पर नौ कन्याओं को भोजन करवाकर दक्षिणा भी दी गई। इस मौके पर मंदिरों व गांवों में भी वृहद अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इसके अलावा ऊखीमठ ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र तालतोली में लगने वाले मां राजराजेश्वरी देवी मेले का समापन हो गया। तुलंगा, सल्या, चौण्डी, भिनोली, खेड़ा, देवांगण, ल्वानी, अन्द्रवाड़ी, नमोली, ल्वारा एवं जमलोक गांव के तत्वावधान में लगने वाले मेले में केदारघाटी के लोग आकर माँ राजराजराजेश्वरी से आशीष प्राप्त किया।
जारी-