{"_id":"5b5b4f204f1c1b45748b7590","slug":"191532710688-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय व भूमि किराया को डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय व भूमि किराया को डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील के ग्राम सगूड़ के गजपाल सिंह व इंद्र सिंह ने वन विभाग पर पौधालय की देखरेख का मानदेय व भूमि का किराया नहीं देने का आरोप लगाया है। पीड़ित काश्तकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भुगतान की मांग की है।
काश्तकारों का कहना है कि सगूड़ गांव में वन विभाग की गुप्तकाशी यूनिट ने कैट प्लान के तहत उसकी भूमि पर एक अस्थायी पौधशाला बनाई है। यहां विभिन्न प्रजाति के बीजों के रोपण के लिए 1 लाख 25 हजार बैग में मिट्टी भरान किया गया। एक रुपये प्रति बैग देने की बात कही गई। इन बैगों में पौध भी तैयार किए। उनका कहना है कि पौधशाला की सभी जिम्मेदारी गजपाल और इंद्र सिंह को सौंपी गई। तब, विभाग ने प्रतिदिन 100 रुपये देने की बात कही। लेकिन विभाग ने बैग की गिनती के अनुसार भुगतान किया। लेकिन शेष राशि को लेकर विभागीय अधिकारी आश्वासन मात्र दे रहे हैं। डीएम को सौंपे ज्ञापन में गजपाल सिंह का 88 हजार रुपये और इंद्र सिंह का 18 हजार रुपये भुगतान किए जाने की मांग की गई है। इधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि वन विभाग से मामले में जानकारी मांगी गई है।