{"_id":"5ab92a494f1c1bc0078b7370","slug":"191522084425-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके वालों को आशीष देकर ससुराल विदा हुई मां हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके वालों को आशीष देकर ससुराल विदा हुई मां हरियाली
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के दानकोट गांव में मां हरियाली देवी मायके के श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर अपनी ससुराल जसोली (हरियाल) के लिए विदा र्हुइं। मां हरियाली को विदा करते हुए कई ध्याणियां भावुक हो गईं। आराध्य के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।
नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मां भगवती हरियाली देवी का विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद आराध्य को भोग लगाया गया। ध्याणियों और ग्रामीणों ने परिवार के साथ मां हरियाली की पूजा कर सुख-समृद्धि की मनौति मांगी। प्रात: 11 बजे से कथा पांडाल परिसर में महायज्ञ का आयोजन कर आहुतियां दी गईं। अनुष्ठान के बाद व्यास आचार्य गिरीश चंद्र शैली ने श्रीमद्देवी भागवत का वाचन करते हुए कहा कि भागवत का श्रवण करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महायज्ञ में पूर्णाहुति के दौरान मां हरियाली पश्वा पर अवतरित हुईं। मां हरियाली ने भक्तों को आशीष दिया। इसके बाद भक्तों ने मां हरियाली को ससुराल के लिए विदा किया। इस मौके पर दानकोट से गहड़खाल बाजार तक भक्तों की भीड़ जुटी रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रावत, नारायण सिंह रावत, बुद्धि सिंह कंडारी, विनोद कंडारी, अमर सिंह रावत और राकेश मोहन कंडारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।