फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   छात्र-छात्राओं को समाज की धारा से जोड़ता है एनएसएस: रावत

छात्र-छात्राओं को समाज की धारा से जोड़ता है एनएसएस: रावत

Mon, 18 Mar 2019 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को समाज की धारा से जोड़ता है एनएसएस: रावत
जखोली। राजकीय महाविद्यालय जखोली का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर में मुख्य अतिथि शिव सिंह रावत ने कहा कि एनएसएस छात्र-छात्राओं को समाज की धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर में मिले अनुभवों का समाजहित में प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मयाली में आयोजित शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि नागेंद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने शिविरार्थियों से लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री शिविर सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह के शिविरों में छात्र-छात्राएं सहभागिता के साथ कार्य करना सीखते हैं। उन्होंने शिविर में मिले अनुभवों को दैनिक जीवन और समाजहित में उपयोग में लाने की बात भी कही। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सकलानी, ग्राम प्रधान हरीश पुंडीर और प्रवक्ता बीरेंद्र राणा ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता का भाव पैदा होता है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नंदलाल ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा स्कूल परिसर सहित गांवों में स्वच्छता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित दहेज उन्नमूलन, नशाबंदी आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed