फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   प्राथमिक विद्यालय क्यार्क-बरसूड़ी में सदन गठित

प्राथमिक विद्यालय क्यार्क-बरसूड़ी में सदन गठित

Thu, 19 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय क्यार्क-बरसूड़ी में सदन गठित

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील के राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्यार्क-बरसूड़ी में सदन का गठन कर छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के दिशा-निर्देशन में 44 छात्र-छात्राओं के लिए श्रीदेव सुमन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, तीलू रौतेली, गौरा देवी, माधो सिंह भंडारी, जयानंद भारतीय सदन का गठन किया गया। सभी सदनों को रोस्टर के आधार पर प्रार्थना सभा सहित विद्यालय में होने वाली शिक्षणेत्तर गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कहा कि 15 अगस्त, 26 जनवरी, 5 सितंबर और 2 अक्तूबर को विद्यालय में होने वाले विशेष कार्यक्रमों में भी प्रत्येक सदन की भागीदारी अनिवार्य होगी। सहायक अध्यापक दीपक भट्ट ने बताया कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों के प्रति जागरूक बनाने के लिए यह पहल की गई है। बताया कि सोमवार से शनिवार तक विद्यालय शुभारंभ पर प्रत्येक दिन अलग-अलग सदन प्रार्थना सभा का संचालन करेगा। इस मौके पर सदन में शामिल छात्र-छात्राएं समाचार वाचन, आज का विचार और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed