फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गांवों के विकास के लिए स्वयं पहल करें महिला प्रतिनिधि : राणा

गांवों के विकास के लिए स्वयं पहल करें महिला प्रतिनिधि : राणा

Thu, 08 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गांवों के विकास के लिए स्वयं पहल करें महिला प्रतिनिधि : राणा

विज्ञापन
जखोली/तिलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत जैली में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने महिलाओं को बीज के किट भी बांटे। जिले के अन्य 51 गांवों में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डीएम घिल्डियाल ने खेत में बुवाई भी की।
जैली में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों (महिला प्रधान) से गांवों के विकास के लिए स्वयं पहल करने को कहा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी भी दें। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि घर से समाज व देश के विकास में महिला की भूमिका अहम है। उन्होंने महिलाओं से अपनी आर्थिकी बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के बजाय नकदी खेती अपनाने को कहा। रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रतिनिधि ओम प्रकाश बहुगुणा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। इसके बाद महिला काश्तकारों के साथ बीज बुवाई का डेमो किया गया। डीएम ने महिलाओं के साथ खेत की बुवाई की। समारोह में ग्राम प्रधान विजयपाल बिष्ट, कृषि मुख्य अधिकारी आरपीएस रावत, उद्यान अधिकारी जीएल मखनवाल आदि मौजूद थे। वहीं जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा चमोला, अनीता कोठारी, सुषमा नौटियाल, उमा बिष्ट, सीमा रावत, शालिनी गोस्वामी आदि मौजूद थे। वहीं, विकास भवन में जनवादी महिला समिति की गोष्ठी में महिला हिंसा पर रोक लगाने, मनरेगा का ग्रामीण क्षेत्रों में सही क्रियान्वयन करने, विश्व महिला दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने आदि की मांग की गई।
विज्ञापन


इंसेट
महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच
रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों के साथ ही 52 गांवों में महिलाओं के लिए विशेष शिविर लगाया गया। डॉक्टरों के दल ने महिलाओं की जांच कर नि:शुल्क दवा भी वितरित की। बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नवासू, बाड़ा सहित जखोली के जैली सहित अन्य गांवों में कैंप लगाए गए। सीएमओ डा. सरोज नैथानी ने बताया कि शिविरों में जांच के दौरान पूर्णरूप से स्वस्थ 25 महिलाओं को विभाग ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed