{"_id":"5c619fd4bdec22271a77bde8","slug":"171549901780-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर शिक्षा निदेशक ने किया जीआईसी पठालीधार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर शिक्षा निदेशक ने किया जीआईसी पठालीधार का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने जीआईसी पठालीधार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यालय में रिकार्ड व्यवस्थित नहीं होने पर उन्होंने रोष जताया और 15 दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन व शिक्षणेत्तर गतिविधियों की जानकारी भी ली।
सोमवार को अपर शिक्षा निदेशक प्रात: 9.30 बजे विद्यालय पहुंचे। वे प्रार्थना सहित सभी दैनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कक्षावार बच्चों से बातचीत करते हुए सामान्य ज्ञान व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में पूछा। प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिफ ने बताया कि विद्यालय में इंटर स्तर पर भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान विषय की प्रयोगशाला नहीं है, जिस कारण छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की पाठशाला पर निर्भर हैं। इस पर अपर शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य को प्रयोगशाला के लिए उचित कार्रवाई कर पत्र भेजने को कहा। इसके बाद अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में पहुंचे, जहां सभी रिकार्ड अस्त-व्यस्त मिले, जिस पर उन्होंने स्टाफ को डांट लगाई और 15 दिन में व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रार्थना सभा को और प्रभावी बनाने के लिए संगीत सामग्री को शामिल करने को कहा। अपर शिक्षा निदेशक खाली ने बताया कि समय-समय पर स्कूल का औचक निरीक्षण किया जाएगा।