{"_id":"5c5efccbbdec224b7a554d66","slug":"171549728971-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी व स्लोगन से दिया सड़क-सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी व स्लोगन से दिया सड़क-सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के साथ सड़क, सुरक्षा सप्ताह के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नारेबाजी व स्लोगन के जरिए स्कूली बच्चों ने लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली ने सड़क-सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता, तेज गति से वाहन न दौड़ाने, नशे का सेवन कर वाहन न चलाने, बिना सीट बेल्ट पहने वाहन न चलाने सहित अन्य यातायात के नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद थानाध्यक्ष पंखोली के नेतृत्व में शिशु व विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से मुख्य बाजार होते हुए मस्तोली गांव तक जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्वयं लिखे स्लोगन की तख्तियां लेकर आमजन को सड़क, सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। मौके पर एसआई मंसूर अली, एसआई सोनल, प्रधानाचार्य अजीतपाल सिंह बिष्ट, रघुनाथ सिंह नेगी, सुधा नेगी, देवेश बजवाल, राजेश रावत, दुर्गा प्रसाद चौकियाल और कुलदीप सेमवाल आदि थे।