{"_id":"5aa01a3b4f1c1b013e8b5afb","slug":"171520441915-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में गैरसैंण राजधानी का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में गैरसैंण राजधानी का प्रस्ताव पारित
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर सदस्यों ने राजधानी के लिए पूर्ण समर्थन का संकल्प पत्र भी भरा।
बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि पूरा सदन गैरसैंण राजधानी के पक्ष में है। स्थायी राजधानी समिति का हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने आंदोलन के लिए वृहद स्तर पर जन समर्थन की अपील भी की। राणा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उत्तराखंड राज्य की मूल धारणा को ध्यान में रखते हुए गैरसैंण को राजधानी घोषित करने की मांग की। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने कहा कि गैरसैंण राजधानी से ही पहाड़ का विकास हो सकता है। जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, राजाराम सेमवाल, संगीता नेगी ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद भी प्रदेश को स्थायी राजधानी नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन में मौजूद स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने कहा कि राजधानी के लिए बीडीसी बैठकों के बाद अब जिला पंचायत का समर्थन मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य योगंबर सिंह नेगी, श्रीमती आशा डिमरी, हरीश लाल टम्टा, श्रीमती देवेश्वर नेगी, श्रीमती दीपा देवी, महावीर सिंह कैंतुरा, पूनम देवी, मीना पुंडरी, शिशपाल मौर्य, अंजू जगवाण, गोपाल सिंह पंवार, रजुली देवी, सुलोचना देवी, सत्यपाल सिंह नेगी, केपी ढौंडियाल, विनोद डिमरी, पुरूषोत्तम चन्द्रवाल, प्यार सिंह नेगी, राय सिंह रावत, रमेश नौटियाल, प्रदीप सेमवाल आदि मौजूद थे।