{"_id":"5caf6b58bdec22144c193d8a","slug":"161555000152-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 37 पोलिंग बूथों की मिली लाइव जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 37 पोलिंग बूथों की मिली लाइव जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जनपद में 355 पोलिंग बूथों में से 37 की मतदान प्रक्रिया को जिला निर्वाचन जिलाधिकारी व उनकी टीम ने कंट्रोल रूम से लाइव देखा। इसके अलावा उन्होंने नगर सहित जनपद के कई पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में जिला निर्वाचन द्वारा 37 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग की गई। इन सभी केंद्रों पर एक-एक वेब कास्ट कार्मिक तैनात किए, जो मतदेय कक्ष की गतिविधियों की रिकार्डिंग कर रहे हैं। इसी के तहत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित एमसीएमसी कक्ष से जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडे व अन्य अधिकारियों ने इन सभी पोलिंग बूथों में चल रही मतदान प्रक्रिया को लाइव देखा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने दोपहर बार जिला मुख्यालय के राप्रावि खुरड़, बेलणी, जीआईसी, जीजीआईसी, भाणाधार पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाताओं की कुल संख्या व मतदान के बारे में पूछा। साथ ही मतदान टीम से भी स्थिति की जानकारी ली।