{"_id":"5ac8fd664f1c1bc8618b6050","slug":"161523121510-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक चौधरी के लिखित आश्वासन पर जखोली डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं का आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक चौधरी के लिखित आश्वासन पर जखोली डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं का आंदोलन समाप्त
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। राजकीय डिग्री कालेज जखोली में पांच सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में चल रहा छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। विधायक ने महाविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई के लिए ई-लर्निंग कक्षाएं संचालित करने सहित अन्य संसाधनों को जुटाने की बात भी कही।
विधायक चौधरी ने कालेज के लिए पूर्व में बनी सड़क का चौड़ीकरण व सुधारीकरण करने, महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा करने, साक्षात्कार होने के बाद महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन दिया। उन्होंने महाविद्यालय में ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू करने का भरोसा दिया। उन्होंने कालेज प्रबंधन से कालेज के लिए जरूरी पुस्तकों का आगणन देने को भी कहा। विधायक ने आश्वासन दिया कि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से कालेज में विज्ञान संकाय की घोषणा करवाई जाएगी। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अंकित नेगी, महासचिव कामिनी भट्ट, यूआर कुलदीप भारती, जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र भंडारी, पूर्व अध्यक्ष अरुण नेगी, अर्जुन नेगी, प्रीतम, जगदीश, एचएनकेवी अध्यक्ष प्रदीप पंवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल आदि मौजूद थे।