फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   16 students of GIC Rudraprayag will learn the tricks of traffic

जीआईसी रुद्रप्रयाग के 16 छात्र सीखेंगे ट्रैफिक के गुर

Fri, 20 May 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
16 students of GIC Rudraprayag will learn the tricks of traffic
अटल आदर्श इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के 16 छात्रों को जूनियर ट्रैफिक फोर्स में शामिल किया गया है। इन छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए यातायात संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर अटल आदर्श इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जूनियर ट्रैफिक फोर्स में शामिल विद्यालय के 16 छात्रों को टी शर्ट, टोपी और यातायात नियम व संचालन के बारे में पुस्तक भेंट की। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बेहतर यातायात व्यवस्था के बारे में बताया, जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति कंडारी ने बाल व महिला अपराध के कारण व बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपनिरीक्षक राजपाल नेगी व महिला आरक्षी इंद्रा ने भी छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed