फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   हेलीकॉप्टर स्टॉफ की लापरवाही से यात्री की मौत, सीओ ने जड़ा थप्पड़

हेलीकॉप्टर स्टॉफ की लापरवाही से यात्री की मौत, सीओ ने जड़ा थप्पड़

Tue, 18 Jun 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर स्टॉफ की लापरवाही से यात्री की मौत, सीओ ने जड़ा थप्पड़
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में गंभीर रूप से बीमार यात्री की समय से इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। यात्रा मजिस्ट्रेट के आदेश के बावजूद हिमालयन हेली सेवा कंपनी स्टाफ ने हेलीपैड पर स्ट्रेचर पर पड़े बीमार यात्री की 45 मिनट तक सुध नहीं ली। यात्री की मौत से अन्य यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। हेलीकाप्टर स्टाफ का जमकर विरोध करते हुए यात्रियों ने कुछ कर्मचारियों की पिटाई कर दी। काफी समझाने बुझाने के बाद भी हेलीकाप्टर स्टाफ के अपनी बात पर अडिग रहने से पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी स्टाफ के एक सदस्य को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित हेली कंपनियों ने दो घंटे से अधिक समय तक हेली सेवाएं बंद रखी। इधर, मृतक यात्री की पत्नी ने मामले में फाटा पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को केदारनाथ में बाबा के दर्शन को लाइन में लगे गोरेगांव वेस्ट मुंबई के 51 वर्षीय यात्री विनोद व्यास पुत्र घीसू लाल जी व्यास की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। साथ के लोग बीमार यात्री को सिक्स सिग्मा अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने बीमार को प्राथमिक उपचार देते हुए आधा घंटे के भीतर गुप्तकाशी पहुंचाने को कहा। यात्रा मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता ने बीमार यात्री को ले जाने के लिए हिमालयन हेली कंपनी को लिखित आदेश दिए, लेकिन हेली कंपनी/हेलीकॉप्टर स्टॉफ द्वारा हेलीपैड पर स्ट्रेचर पर पड़े बीमार की 45 मिनट तक सुध नहीं ली गई। परिजनों के गुहार लगाने के बाद भी हेलीकाप्टर स्टाफ का दिल नहीं पसीजा और यात्री ने हेलीपैड पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से यात्री के परिजनों और अन्य यात्रियों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने हेलीकॉप्टर स्टॉफ के विरुद्ध जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह ने मामला शांत कराने की कोशिश करते हुए जानकारी ली। उन्होंने हेलीकॉप्टर स्टॉफ को नियमों व शर्तों के बारे में बताया, लेकिन हेली स्टॉफ के अपनी ही बात पर अडिग रहने से सीओ ने एक सदस्य को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद यात्रियों ने भी हेली स्टाफ की पिटाई कर दी। पुलिस दल द्वारा बीच-बचाव कर स्थिति को सांत किया गया। घटना के विरोध में हेली कंपनियों ने दो घंटे से अधिक समय तक हेलीकॉप्टर सेवा बंद रखी। उप जिलाधिकारी मेहता के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और पुन: हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई। इधर, अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि केदारनाथ में यात्री की मौत का मामला संज्ञान में आया है। यात्रा मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के लिए हेली कंपनियों के लिए कुछ नियम व शर्तें रखी गई हैं, लेकिन हिमालयन हेली कंपनी द्वारा नियम व शर्तों के विपरीत कार्य किया गया, जिस कारण बीमार यात्री की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed