फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ में दिनभर हुई बर्फबारी, 2 फीट नई बफ जमी

केदारनाथ में दिनभर हुई बर्फबारी, 2 फीट नई बफ जमी

Thu, 14 Feb 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में दिनभर हुई बर्फबारी, 2 फीट नई बफ जमी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बृहस्पतिवार को दिनभर तेज बर्फबारी हुई, जिससे यहां दो फीट तक नई बर्फ जम गई है। सात फीट बर्फ यहां पहले से मौजूद है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित जिले के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

चार दिन मौसम सामान्य रहने के बाद बृहस्पतिवार को केदारनाथ में दिन चढ़ने के साथ बर्फ गिरने की रफ्तार तेज होती गई। दोपहर बाद तक यहां दो फीट नई बर्फ जम गई थी। धाम में मौजूद कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंपनी के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि खराब मौसम के कारण बर्फ सफाई की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। बर्फ को काटकर जहां-जहां आवाजाही के लिए रास्ते बनाए गए थे, वे पुन: बर्फ से ढक गए हैं। केदारनाथ में अब नौ फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। धाम में अधिकतम तापमान 5.5 और न्यूनतम माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, त्रियुगीनारायण, तोषी, गौंडार, रांसी के ऊपरी तरफ, चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला व मल्ला सहित कोदिमा व अन्य ऊंचाई वाले गांवों में भी भारी हिमपात हुआ है। इधर, रुद्रप्रयाग समेत घाटी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से देर शाम तक रुक-रुककर बारिश का क्रम बना रहा। इस दौरान बाजारों में चहलकदमी भी कम रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed