{"_id":"5ada202f4f1c1b3c0a8b5af7","slug":"151524244527-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 लाभार्थियों को मिला उज्जवला गैस संयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 लाभार्थियों को मिला उज्जवला गैस संयोजन
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्जवला दिवस पर जिले में 101 गरीब परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन बांटे गए। पूर्ति विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत ल्वारा, सिल्ला बमणगांव सहित नगर पालिका रुद्रप्रयाग, ब्लाक मुख्यालय अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली में उज्जवला दिवस पर कार्यक्रम हुए। रुद्रप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कहा कि अब समाज के हर परिवार को स्वच्छ ईंधन मिल सकेगा। पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि अभियान के तहत 14 अप्रैल से 5 मई तक कई कार्यक्रम होंगे। रुद्रप्रयाग में 25, अगस्त्यमुनि 21, सिल्ला बमणगांव में 23, ऊखीमठ 15, ल्वारा में 7 व जखोली में 10 परिवारों को रसोई गैस संयोजन बांटे गए हैं। इस मौके पर प्रमुख जगमोहन रौथाण, राजकुमारी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, पूर्ति निरीक्षक प्रेमबल्लभ सती, रमेश सिंह गुसाईं, रोबिन चौधरी, सुबोध मैठाणी और अकबर पटवाल आदि थे।