फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आंदोलनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की

आंदोलनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की

Sat, 24 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की
रुद्रप्रयाग। गैरसैंण स्थायी राजधानी समिति ने आंदोलनकारियों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज और अभद्र व्यवहार की निंदा की। कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने आंदोलनकारियों के साथ अमानवीयतापूर्ण व्यवहार किया है। समिति का कहना है कि जब तक गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी, सत्यपाल सिंह नेगी, विनोद डिमरी, केपी ढौंडियाल, जोत सिंह बिष्ट, रमेश नौटियाल, प्रदीप चौधरी, बंटी जगवाण, राय सिंह रावत आदि ने बताया कि आंदोलन को नई रणनीति के साथ तेज किया जाएगा। इसके लिए रुद्रप्रयाग, चमोली सहित गढ़वाल के अन्य क्षेत्रों के गांवों में चौपाल आयोजित की जाएंगी। दूसरी तरफ उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष राजेेंद्र नौटियाल ने दिवालीखाल में आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की बर्बरता की घोर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार पर गैरसैंण राजधानी के नाम पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप भी लगाया। कहा, कि अगर 26 मार्च तक विस सत्र में सरकार गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित नहीं करती तो जुलूस - प्रदर्शन के साथ आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed