फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   15 km distance mail is getting in 10 to 15 days

15 किमी की दूरी वाली डाक 10 से 15 दिन में मिल रही

Thu, 20 Jan 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
15 km distance mail is getting in 10 to 15 days
तहसील मुख्यालय में संचालित डाकघर में रनर का पद एक वर्ष से खाली होने से ऊखीमठ से गुप्तकाशी व गुप्तकाशी से ऊखीमठ तक डाक पहुंचने में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है, जबकि पूर्व में एक दिन में ही दोनों क्षेत्रों की डाकों का वितरण हो जाता था। विभाग की इस समस्या का खामियाजा जरूरतमंद लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

ऊखीमठ डाकघर से गुप्तकाशी सहित विकासखंड के 20 से अधिक उप डाक शाखाओं को डाक वितरित की जाती है, लेकिन पिछले एक वर्ष से गुप्तकाशी का रनर नहीं होने से यहां डाक वितरण में दिक्कत हो रही है। स्थिति यह है कि जहां पहले एक ही दिन में डाक का वितरण होता था, वहां अब लोगों को रजिस्ट्री, मनीऑडर आदि डाक 10 से 15 दिन में मिल पा रही है। ऊखीमठ डाकघर द्वारा गुप्तकाशी की डाक को पहले मुख्य डाकघर रुद्रप्रयाग भेजा जा रहा है। जहां अलग से गुप्तकाशी की डाक तैयार की जा रही है। इस व्यवस्था से लोगों को समय पर उनकी डाक नहीं मिल पा रही हैं। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष रावत, विजयपाल सिंह नेगी, संदीप पुष्पवाण आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है। बावजूद, रिक्त पद की पूर्ति के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बताया कि ऊखीमठ से गुप्तकाशी की सड़क दूरी मात्र 15 किमी है, जो आधे घंटे में पूरी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed