फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मतदाता को बताएगा वीवीपैट वोट सही पड़ा या नहीं

मतदाता को बताएगा वीवीपैट वोट सही पड़ा या नहीं

Sun, 17 Mar 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
मतदाता को बताएगा वीवीपैट वोट सही पड़ा या नहीं
रुद्रप्रयाग। मतदाता इस बार अपने वोट के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हो सकेंगे कि उनका वोट सही पड़ा या नहीं। इसके लिए पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट भी लगेगा, जिस पर सात सेकंड तक वोटर अपने द्वारा डाले गए वोट को देख सकेगा। जिले में 355 पोलिंग वोट पर ईवीएम के साथ वीवीपैट की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

वीवीपैट (वोटर वैरीफाइड पेपर आडिट ट्रेल) के माध्यम से मतदाता अपने वोट के बारे में जानकारी ले सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में मतदान को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन ईवीएम के साथ वैलेट कंट्रोल व कंट्रोल यूनिट के साथ इस बार वीवीपैट की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जिला स्तर पर मतदाताओं को निरंतर जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे चुनाव के दिन मतदाता इसका उचित प्रयोग कर सके। इस सुविधा से जहां मतदाता अपने वोट के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हो सकेगा। वहीं मतदाता वीवीपैट के जरिए अपने वोट के सही नहीं पड़ने की स्थिति में शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को कर सकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में जनपद की दोनों विधानसभाओं के 355 पोलिंग बूथों पर वीवीपैट उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed