{"_id":"5c62e9eabdec224d04453f90","slug":"141549986282-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 वर्ष से नहीं बनी 5 किमी बावई-क्यार्क-सौड़-भटगांव-फलासी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 वर्ष से नहीं बनी 5 किमी बावई-क्यार्क-सौड़-भटगांव-फलासी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक की ग्राम पंचायत फलासी सहित अन्य गांवों के लिए आठ वर्ष पूर्व स्वीकृत बावई-क्यार्क-सौड़-भटगांव-फलासी मार्ग का निर्माण नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता में रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में लोस चुनाव से पूर्व मोटर मार्ग निर्माण शुरू नहीं होने पर जनांदोलन की चेतावनी दी है।
वर्ष 2010-11 में तल्लानागपुर पट्टी के क्यार्क, सौड़, भटगांव, फलासी और छतोरा गांव के लिए पांच किमी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान ऊषा देवी, राजेंद्र सिंह नेगी, बीना देवी, दिगंबर राणा, प्रदीप करासी, दिनेश बुटोला आदि का कहना है कि बीडीसी, तहसील दिवस सहित जनता दरबार में भी अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण चोपता तक पहुंचने के लिए दो से तीन किमी खड़ी चढ़ाई नाप रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बीमार व गर्भवती को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि बावई-क्यार्क-सौड़-भटगांव-फलासी मार्ग का संयुक्त सर्वेक्षण कर दिया गया है। इन दिनों फाइल को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।