{"_id":"5ada21144f1c1b5f098b590d","slug":"141524244756-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज, डीएम के साथ पैदल केदारनाथ जाएंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज, डीएम के साथ पैदल केदारनाथ जाएंगे अधिकारी
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की टीम शनिवार प्रात: 6 बजे धाम के लिए रवाना होगी। टीम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का निरीक्षण करते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड में व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। इसके बाद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हो रहे सुधारीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए धाम पहुंचेगी। इसके बाद डीएम घिल्डियाल और कुछ अधिकारी सोमवार को रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। डीएम ने बताया कि यात्रा से संबंधित सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।