फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   निलंबन के विरोध में आमरण अनशन पर बैठा वन दरोगा

निलंबन के विरोध में आमरण अनशन पर बैठा वन दरोगा

Fri, 03 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
निलंबन के विरोध में आमरण अनशन पर बैठा वन दरोगा
गुप्तकाशी। चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड में हुए अवैध अतिक्रमण के मामले में निलंबित चल रहे केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के वन दरोगा रघुवीर सिंह पंवार ने बीते बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। वन दरोगा ने अकारण उन्हें फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रेंज कार्यालय गुप्तकाशी में अनशन पर बैठे रघुवीर सिंह पंवार का कहना है कि बिना किसी जांच के विभाग व प्रशासन द्वारा उन्हें निलंबित किया गया है। उन्होंने तहसीलदार ऊखीमठ जयवीर राम बधाणी और वन पंचायत सरपंच मक्कूमठ पर निशाना साधते हुए अकारण मामले में फंसाने का आरोप भी लगाया है। कहा कि उनके क्षेत्र में कोई अवैध अतिक्रमण नहीं है। बावजूद उन्हें मोहरा बनाकर दोषियों को बचाने की साजिश की गई है। कहा कि जब, तक उन्हें उचित न्याय नहीं मिलता वह आंदोलनरत रहेंगे। कहना है कि उनका निलंबित आदेश 28 जून को जारी किया गया था, लेकिन उन्हें एक माह बाद 28 जुलाई को यह पत्र मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि वन पंचायत सरपंच मक्कूमठ द्वारा क्षेत्र में 2500 रुपये तक की रसीदें जारी की गई हैं। जबकि सरपंच को सिर्फ 500 रुपये तक रसीद जारी करने का अधिकार है। आरोप लगाया कि वन पंचायत सरपंच की अतिक्रमण कराने में बड़ी भूमिका रही है। इधर, रेंजर राजेंद्र प्रसाद डिमरी का कहना है कि वन दरोगा के मामले में कार्रवाई ऊपरी स्तर पर हुई है। रेंज स्तर पर जो भी तथ्य मिले हैं, उसमें पंवार पूरी तरह से निर्दोष पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed