फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   13 cases filed in lockdown will be back

लॉकडाउन में दर्ज 13 मुकदमे होंगे वापस

Mon, 22 Mar 2021 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
13 cases filed in lockdown will be back
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए बीते वर्ष लॉकडाउन में महामारी अधिनियम के तहत दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक व एसडीएम को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि लॉकडाउन में जिले में आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम में रेगुलर व राजस्व पुलिस द्वारा 13 मुकदमे दर्ज किए गए थे। अब, शासन के निर्देशों पर ये सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इस संबंध में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी को पूर्व में भी विभिन्न थाना/चौकी में दर्ज 13 मुकदमों को वापस लेने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। बीते वर्ष 23 मार्च से जून पहले सप्ताह तक तीन चरणों में लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा जिले में अलग-अलग थाना व तहसील क्षेत्र में 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके अलावा एमवी एक्ट व अन्य मामलों में भी मुकदमे दर्ज हुए थे, लेकिन अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed