{"_id":"5c69842ebdec22736a769e51","slug":"121550418990-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूंजा घाटी में मोबाइल वैन से बेची जा रही खुलेआम शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यूंजा घाटी में मोबाइल वैन से बेची जा रही खुलेआम शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। अवैध शराब की धरपकड़ के लिए पुलिस व आबकारी विभाग इन दिनों जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रहा है, लेकिन वहीं दूसरी ओर क्यूंजा घाटी में विभाग मोबाइल वैन से दोएम दर्जे की शराब जमकर बेच रहा है, जिसे अनदेखा किया जा रहा है। विभाग की शराब बिक्री की इस खुलेआम व्यवस्था से गांवों के माहौल पर सबसे बुरा प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं ने विधायक मनोज रावत और जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से समस्या जल्द कार्रवाई की मांग की है।
अगस्त्यमुनि ब्लाक के कंडारा, क्यूंजा, कांदी, जाबरी, भणज, कोंथा, चंद्रनगर सहित 20 से अधिक गांवों में शराब का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है।आबकारी विभाग की मोबाइल वैन बांसवाड़ा-चंद्रनगर मोटर मार्ग पर खड़ी है, जिससे शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा बीते वर्ष चंद्रनगर में शराब की दुकान खोली थी, लेकिन क्यूंजा घाटी के गांवों की महिलाओं के विरोध के कारण आबकारी विभाग को दुकान को बांसवाड़ा में शिफ्ट किया गया, लेकिन यहां भी महिलाओं ने जमकर विरोध किया, जिसके बाद विभाग ने मोबाइल वैन से शराब बेचने का निर्णय लिया। बीते आठ माह से सड़क किनारे खड़े वाहन से क्यूंजा घाटी में शराब बेची जा रही है। उन्होंने डीएम से मोबाइल वैन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इधर, आबकारी इंस्पेक्टर एनएस मार्तोलिया ने बताया कि दुकान संचालक की जिम्मेदारी है, कि वह, शराब किस माध्यम से बेचे। मोबाइल वैन को बंद करने के बाद में संबंधित को निर्देशित किया जाएगा। नए वित्तीय वर्ष में प्रयास होगा कि जनपद में कहीं भी मोबाइन वैन से शराब नहीं बेची जाए।