{"_id":"5ab7d7ef4f1c1b2d3e8b4638","slug":"121521997807-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार को कार्य करना होगा : भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार को कार्य करना होगा : भंडारी
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के बेंजी-कांडई निवासी व लोक साहित्यकार डा. उमाशंकर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलश संस्था की ओर से लोक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय बेंजी कांडई में पहली बार आयोजित समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने किया। उन्होंने डा. उमाशंकर सतीश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि हमें इन महान साहित्यकारों के जीवन से प्रेरणा लेकर लोक संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रचार के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर साहित्यकार ललिता प्रसाद कांडपाल और चंद्रशेखर पुरोहित ने डा. सतीश के बारे में बताया। मौके पर गढ़वाली कवि सम्मेलन में कवि जगदंबा चमोला ने ल्यौंदी दौं त बस बुबै आंखी कनि भरी रैनी, विक्रम कप्रवान ने गढ़वाली मांगल के साथ ही अमर शहीदों तुमते शत शत प्रणाम गीत गाया। जबकि युवा कवि ललित गुसांई ने न्यूतो पो पिठै समाई नगद दीनी कैश मा, ओपी सेमवाल ने जा भुला तू दूर परदेश मा की शानदार प्रस्तति दी। स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में सूबेदार ब्रहमानंद सती, भरत सिंह नेगी, पुष्कर सिंह, प्रेम मोहन डोभाल, संयोजक ओपी सेमवाल, ललिता प्रसाद कांडपाल, रविदत्त पुरोहित, दाताराम कांडपाल, जयदत्त पुरोहित, रवींद्र जग्गी सहित स्कूली बच्चे और अभिभावक मौजूद थे।