फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   95 से अधिक व 50 फीसदी से कम पोलिंग वाले बूथों की हुई स्कूटनी

95 से अधिक व 50 फीसदी से कम पोलिंग वाले बूथों की हुई स्कूटनी

Fri, 12 Apr 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
95 से अधिक व 50 फीसदी से कम पोलिंग वाले बूथों की हुई स्कूटनी
रुद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के पर्यवेक्षक डॉ. ई. रमेश कुमार ने 95 प्रतिशत से अधिक मतदान व 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले पोलिंग बूथों के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए स्क्रूटनी की। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथवार अभिलेखों के मिलान की जानकारी दी।
विज्ञापन

खेल विभाग के कांपलेक्स में बूथवार स्क्रूटनी के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक डॉ. ई. रमेश कुमार ने 95 फीसदी से अधिक मतदान व 50 फीसदी से कम मतदान वाले पोलिंग बूथों के पीठासीन अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ चर्चा की। साथ ही केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विस के एआरओ से संबंधित पोलिंग बूथों की रिपोर्ट मांगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिक व न्यून मतदान वाले पोलिंग बूथों के साथ ही मतदान प्रक्रिया में खराब ईवीएम, वीवीपैट और जिन पोलिंग बूथों पर किसी दल का अभिकर्ता नहीं रहा था, उनकी प्रेक्षक द्वारा स्क्रूटनी की गई है। इस मौके पर संबंधित पीठासीन अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त प्रपत्र 14ए एवं 17ए भी प्रस्तुत किए। स्क्रूटनी में उक्रांद के सूरत सिंह, भाजपा के श्रीनंद जमलोकी, कांग्रेस के हरीश गुसाई सहित पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एडीएम अरविंद कुमार पांडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, नोडल अधिकारी राजीव पाठक, एआरओ बृजेश तिवारी, परमानंद राम, योगेश जोशी, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्य, लाइजिंग ऑफिसर सुशील नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed