फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जखोली में पॉलीटेक्निक बंद किया तो होगा जनांदोलन

जखोली में पॉलीटेक्निक बंद किया तो होगा जनांदोलन

Mon, 12 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जखोली में पॉलीटेक्निक बंद किया तो होगा जनांदोलन
जखोली। ब्लाक मुख्यालय में संचालित पॉलीटेक्निक संस्थान को सरकार द्वारा बंद करने के फरमान का स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। कहा कि अगर, संस्थान बंद हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता ललिता प्रसाद भट्ट, रामरतन पंवार, मोलाराम ममगाई, हर्षवर्धन नैथानी, हयात सिंह राणा का कहना है कि वर्ष 2008 में राज्य सरकार द्वारा जनता की मांग पर यहां पॉलीटेक्निक संस्थान खोलने की घोषणा की गई थी। संस्थान को खोलने के बाद पहले रतूड़ा में कालेज संचालित किया गया। जनांदोलन के बाद इसे ब्लाक मुख्यालय में शुरू किया गया, लेकिन बीते चार वर्षों से यहां संस्थान को एक भी सुविधाएं सरकार द्वारा मुहैया नहीं कराई गई है। ग्रामीणों द्वारा 100 नाली भूमि दान कर विभाग के नाम रजिस्ट्री कराई जा चुकी है, लेकिन अब, सुनने में आ रहा है कि प्रदेश सरकार संस्थान को बंद करने जा रही है, जो स्थानीय लोगों के साथ बड़ा धोखा होगा। कहा कि भाजपा सरकार एक ओर पहाड़ों में पलायन रोकने व बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कर रही है। वहीं, संचालित संस्थानों को सुविधा देने के बजाय अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए बंद करने की तैयारी में है। कहा कि सरकार के इस निर्णय का जमकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed