{"_id":"5c5db698bdec22281746f890","slug":"111549645464-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में सस्ती दरों पर मिलेंगी छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में सस्ती दरों पर मिलेंगी छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सरकारी स्कूलों में पढ़ने छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में वेंडिंग मशीन लगाने की योजना बनाई है। पहले चरण में सिर्फ बालिका स्कूलों में ही मशीनें लगाई जाएंगी। इसके बाद सभी माध्यमिक स्कूलों को शामिल किया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को सिर्फ पांच रुपये में सेनेटरी नैपकिन मिल जाएगा। रुद्रप्रयाग जिले में पहले चरण में राजकीय बालिका इंटर कालेज रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और कन्या हाईस्कूल ऊखीमठ में वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। इसके बाद उन स्कूलों को जहां छात्राओं की संख्या अधिक है, वहां प्राथमिकता से ये मशीनें लगेंगी। बाद में सभी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्कूलों में यह मशीन लगेगी। विद्यालयों में लगने वाली वेंडिंग मशीनों के संचालन की जिम्मेदारी महिला समूहों को दी जाएगी। इसके लिए अगले सप्ताह से अगस्त्यमुनि ब्लाक के गबनी गांव में आईएलएसपी (एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना) की ओर से समूह से जुड़ी 15 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें मशीन संचालन व सेनेटरी नैपकिन बनाने की विधि बताई जाएगी। इसके बाद चिहिृृत जगहों पर मशीनें लगाई जाएंगी। आईएलएसपी से जुड़ी ममता माहरा ने बताया कि झिझक व महंगाई के चलते बालिकाएं सेनेटरी नैपकिन नहीं खरीद पाती हैं, लेकिन अब छात्राओं को लाभ मिलेगा। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सस्ते दरों पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराई जाएंगी।