फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आज तुंगनाथ धाम से अपने मायके भगण गांव पहुंचेगी मां नंदा

आज तुंगनाथ धाम से अपने मायके भगण गांव पहुंचेगी मां नंदा

Wed, 12 Sep 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
आज तुंगनाथ धाम से अपने मायके भगण गांव पहुंचेगी मां नंदा
अगस्त्यमुनि। मां नंदा देवी के ससुराल से मायका (भणज गांव) में नंदा कौथिग को लेकर खासा उत्साह है। आज मां भगवती नंदा तुंगनाथ धाम से अपने मायके पहुंचेगी। ग्रामीणों ने ध्याण के स्वागत के लिए कलेवा भी तैयार कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रात: 7 बजे देवी के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। इसके उपरांत आराध्य मां भगवती नंदा देवी का आह्वान किया गया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी को ससुराल से मायका बुलाने के लिए ग्रामीण सौर-भूतेर सहित अन्य पड़ावों से होते हुए तुंगनाथ के लिए प्रस्थान किया। देर शाम को ग्रामीण तृतीय केदार पहुंच गए। बृहस्पतिवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीण द्वारा भगवान तुंगनाथ व नंदा की पूजा कर दर्शन करेंगे। इसके बाद विधि-विधान के साथ बाबा तुंगनाथ व मां नंदा की उत्सव मूर्तियों व रूप छड़ी को लेकर शाम 5 बजे भगण गांव पहुंचेंगे। यहां पर आराध्य का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही गांव में नंदा कौथिग का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। स्थानीय निवासी एवं केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों, महिला व युवक मंगल दलों के सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय व सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने क्षेत्र व जनपदवासियों को नंदा कौथिग में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed