{"_id":"5a3e89b84f1c1b6a118b9b0a","slug":"111514047928-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही दूर हो सकती समाज में फैली कुरीतियां : बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही दूर हो सकती समाज में फैली कुरीतियां : बिष्ट
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत आयोजित बालिका अभिप्रेरण शिविर में बालिकाओं को स्वास्थ्य व आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
आदर्श राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुशीला बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में उपजी कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने बालिका शिक्षा जनजागरूकता की बात कही। डा. नीतू तोमर ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां देते हुए आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। प्रधानाचार्य दिनेश वाजपेयी ने कहा कि भौतिक स्वच्छता के साथ पर्यावरणीय व विचारों की स्वच्छता भी जरूरी है। रमसा के प्रभारी डीपी कोठारी ने छात्राओं को सडक़-नियमों के बारे में बताया। इस मौके पर छात्राओं के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कनिका प्रथम रहीं। जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में सिमरन व विपक्ष में मेघा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिविर में 2016-17 बोर्ड परीक्षा में एससी/एसटी वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सीमा, सोनिया तथा सपना को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वीपी भट्ट, आरपी सेमवाल, डीएल बड़म्वाल, डीपी कोठारी, आरसी मैठाणी, एपी बमोला, एलएस राणा, एनएस नेगी, डीपी शर्मा, केके पांडे, मनोज थापा, एससी भट्ट केएस बिष्ट आदि थे। उधर, राजकीय इंटर कालेज बसुकेदार व जीआईसी तिलकनगर में भी एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गयाम।