{"_id":"5a0877a44f1c1bf2538bc4fa","slug":"111510504356-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग के वार्ड-6 पुनाड़ में पांडव नृत्य 4 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग के वार्ड-6 पुनाड़ में पांडव नृत्य 4 दिसंबर से
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका के वार्ड-6 पुनाड़ में पांडव नृत्य का आयोजन आगामी 4 दिसंबर से होगा। हर तीसरे वर्ष में आयोजित होने वाले पांडव नृत्य के सफल संचालन के लिए संरक्षक मंडल का गठन कर वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पांडव नृत्य एवं शिव समिति के अध्यक्ष महेश डियूंड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी लोगों द्वारा पांडव नृत्य के आयोजन पर चर्चा की गई। आचार्यगणों द्वारा पंचांग गणना कर पांडव नृत्य शुभारंभ की तिथि चार दिसंबर तय की गई। साथ ही 19 दिवसीय आयोजन में संपादित होने वाली अन्य लीलाओं की तिथि भी निर्धारित की गई। 7 दिसंबर को पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना होगी। 19 दिसंबर को गैंडा कौथिग और 20 को पांडव अलकनंदा नदी में स्नान करेंगे। 21 दिसंबर को सिरोता हाथी स्वांग का आयोजन होगा। इस दौरान चारों पहर रातभर भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान आराध्य को भोग भी लगाया जाएगा। बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में राकेश नौटियाल, सुरेंद्र बिष्ट, दौलत सिंह, विजय कप्रवाण, चक्रधर सेमवाल, धरम सिंह, डीएस पंवार, चंद्रप्रकाश सेमवाल, नरेंद्र सिंह, जितार सिंह, शैलेंद्र भारती, हरीश सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। ब्यूरो