{"_id":"5b5ca8344f1c1b6e118b615c","slug":"101532799028-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पहुंचने पर एथलीट अंकित का हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पहुंचने पर एथलीट अंकित का हुआ जोरदार स्वागत
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 15वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लिए रजत पदक जीतने वाले अंकित सिंह रावत का घोलतीर-मरोड़ा गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता 21 से 23 जुलाई तक बड़ोदरा में हुई थी।
रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि युवा खिलाड़ी ने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। वह स्वयं भी युवा खिलाड़ी के लिए हरसंभव मदद करेंगे। गांव में आयोजित समारोह में वन पंचायत सरपंच डीपी थपलियाल ने कहा कि बचपन से ही खेलों के प्रति सक्रिय अंकित ने देश में क्षेत्र को नई पहचान दी है। धीरेंद्र सिंह रावत और विमला देवी के पुत्र अंकित स्पोर्ट्स कालेज हल्द्वानी में अध्ययनरत हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे।