{"_id":"5984a9974f1c1b4c028b460a","slug":"101501866391-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय सब्जियों के विपणन की होगी बेहतर व्यवस्था : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय सब्जियों के विपणन की होगी बेहतर व्यवस्था : डीएम
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिले के प्रगतिशील कृषकों के साथ बैठक कर सब्जी के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि सब्जियों का उत्पादन बढ़ाकर बाजार उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
डीएम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीकी के जरिए गांवों व कस्बों में सब्जी व फलोत्पादन के क्षेत्र में कार्य करें। उन्होंने स्कूल और कालेजों में भी कृषि और बागवानी के प्रति छात्रों को जागरूक करने पर जोर देते दिया। उन्होंने काश्तकारों को खेती में हो रहे नुकसान को पूरा करने के लिए बीमा लाभ दिए जाने की बात कही। कहा कि कृषकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सोशल मीडिया पर एक गुप बनाकर संबंधित विभागीय अधिकारी और सभी कृषकों को जोड़ा जाएगा। बैठक में प्रगतिशील कृषकों ने गांव में सुअर व बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। काश्तकारों ने खेती को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। बैठक में सीडीओ डीआर जोशी, एसडीएम देवानंद, मुरली चौधरी, जोत सिंह, कैलाश गोस्वामी, रंजना रावत, राम सिंह पंवार समेत अन्य लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन