फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   RRS eye on uttarakhand political war

उत्तराखंड के सियासी संकट पर संघ की हर पल नजर

Mon, 21 Mar 2016 09:52 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Mar 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
RRS eye on uttarakhand political war
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ - फोटो : file photo

उत्तराखंड में उपजे राजनीतिक संकट पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी नजर रखे हुए है। भाजपा समीक्षकों की रिपोर्ट से अलग हटकर संघ के ओहदेदार प्रदेश के राजनीतिक उतार-चढ़ाव और इसके प्रभाव को आंकने में लगे है।

विज्ञापन


यूपी और अन्य प्रदेशों में आने वाले चुनावों को ध्यान में रख कर भी इसका मूल्यांकन किया जा रहा है। बिहार में भाजपा की चुनावी हार के बाद संघ ने भाजपा की गतिविधियों पर अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के अलावा यूपी में भाजपा का जीतना संघ के दृष्टिकोण से अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरीश रावत सरकार की शुरुआत में भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव के बाद संघ पार्टी की किसी रणनीति को फेल नहीं होने देना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार होगा भाजपा नेताओं का नया रिपोर्ट कार्ड

RRS eye on uttarakhand political war
तैयार होगा भाजपा नेताओं का नया रिपोर्ट कार्ड - फोटो : PTI

प्रदेश सरकार में भाजपा के आक्रामक होने के बाद संघ के रणनीतिकारों ने स्थिति की मॉनीटरिंग शुरू कर दी थी।

संघ ने प्रांतीय शाखा को इसमें सीधे हस्तक्षेप करने के लिए अभी नहीं कहा है, लेकिन केंद्रीय स्तर से भाजपा की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अगर भाजपा कोई गलती करती है तो इसका बुरा राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा।

वैसे आलाकमान की तरफ से भाजपा को अभी सीधे कोई दिशा-निर्देश तो जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन हर राजनीतिक हलके में हो रहे विचार मंथन की रिपोर्ट संघ तक पहुंच रही है। अलग-अलग बैठकों में इसकी समीक्षा भी की जा रही है। इस स्थिति में लिए गए निर्णयों पर भाजपा नेताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed