{"_id":"63937bfe5efd5a7e022bc6cb","slug":"youths-returning-from-marriage-were-thrashed-on-the-strength-of-pistol-roorkee-news-drn430486537","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शादी से लौट रहे युवकों से तमंचे के बल पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शादी से लौट रहे युवकों से तमंचे के बल पर मारपीट
विज्ञापन
शादी समारोह से घर लौट रहे तीन युवकों को पांच लोगों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जेब से 20 हजार की नकदी निकाल ली और फरार हो गए।
थाना सिडकुल के गांव अब्दुलपुर बेहट निवासी सनी, परमजीत और लखन बृहस्पतिवार रात खानपुर क्षेत्र के अब्दुल रहीमपुर गांव में दोस्त की शादी में आए थे। रात को ही तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोवर्धनपुर रोड स्थित सुखपाल एन्क्लेव के सामने बाइक सवार पांच युवकों ने तीनों को तमंचा दिखाकर रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को एकत्र होता देख हमलावर सनी की जेब में रखी 20 हजार की नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है। दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।