{"_id":"678409291e9ab045000d7371","slug":"youth-need-high-quality-cultured-education-colonel-kothiyal-roorkee-news-c-5-1-drn1031-592943-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को उच्च गुणवत्ता, संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता : कर्नल कोठियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को उच्च गुणवत्ता, संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता : कर्नल कोठियाल
विज्ञापन
Iहरिद्वार यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह
I
I145 शिक्षकों को टीचर्स आईकॉन और 20 शिक्षकों को मिला शिक्षा श्री अवार्डI
Iहरिद्वार यूनिवर्सिटी में चतुर्थ अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए 145 शिक्षकों को टीचर्स आईकॉन अवार्ड और 20 शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय शैक्षिक उपलब्धियों के लिए शिक्षा श्री अवार्ड दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि युवाओं के विकास में शिक्षा और कौशल अहम भूमिका निभाते हैं।I
Iउन्हाेंने कहा कि युवाओं को एक उच्च गुणवत्ता वाली व संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता होती हैं, जो उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण व्यवसायिक कौशल सिखाती है एवं उनके समग्र विकास में सहायक होती है। पद्मश्री डॉ. प्रेम चंद शर्मा ने कहा कि किसी राष्ट्र के वास्तविक निर्माता उस देश के शिक्षक होते हैं। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने संस्कारवान शिक्षा देने पर जोर दिया। शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ. नंद किशोर नौटियाल ने शिक्षक बच्चों को इस प्रकार से संवारे और सजाएं कि बच्चे प्रकाश बनकर सारे विश्व को रोशन कर सकें।
I
Iपद्मश्री सेठ पाल सिंह (नवोन्मेषी कृषक) ने विद्यालय में किचन गार्डन की महत्ता बताई। इस दौरान शिक्षक संजय शर्मा वत्स के संपादन में नवप्रकाशित पुस्तक उदघोष: शिक्षा का नया सवेरा का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विवि के अध्यक्ष व सीए एसके गुप्ता, शेफील्ड स्कूल के डायरेक्टर डीके शर्मा, नारसन विकास खंड के खंड शिक्षक संदीप शर्मा, संजय शर्मा, नितिन शर्मा, आलोक शर्मा, अनुभव गुप्ता, शरद शिववेदी, जितेंद्र चौधरी, हेमलता बलूनी, इकराम, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।I