फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth dies during treatment, relatives jammed

युवक की उपचार के दौरान मौत, हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 06 May 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment, relatives jammed
खानपुर लक्सर हाइवे पर युवक की मौत के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : ROORKEE
मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने खानपुर-लक्सर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही लक्सर समेत आसपास के थानों से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों से वार्ता की। वहीं, हाईवे पर शव रखने से जाम लग गया। थाना अध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला निवासी पोपिन (22) पुत्र गणेश 30 अप्रैल को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर लक्सर शुगर मिल जा रहे थे। गोवर्द्धनपुर के पास कुछ लोगों ने ट्रैक्टर रुकवाने के बाद उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी। मारपीट में पोपिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे हरिद्वार और फिर मेरठ में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर कहीं दूसरी जगह ले जाने की बात कही थी। इसके बाद परिजन उसे देहरादून लेकर आए थे। बृहस्पतिवार रात पोपिन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे खानपुर थाने से थोड़ी ही दूर पहले हरिद्वार-पुरकाजी हाईवे पर पहुंचे। वहां पर परिजनों ने हाईवे के बीच में शव रखकर जाम लगा दिया। इस बीच बड़ी संख्या में गांव से ग्रामीण भी आ गए और हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद खानपुर पुलिस को तहरीर दी गई थी। तहरीर में उन्होंने गांव में रंजिश खने वाले एक परिवार पर मारपीट करने का शक जताया था लेकिन पुलिस ने एक बार भी उनसे पूछताछ नहीं की। वहीं, हाईवे पर जाम लगाने की सूचना मिलते लक्सर, खानपुर से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से वार्ता की लेकिन परिजन व ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। वहीं, जाम लगने से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस के आश्वासन देने के बाद परिजन व ग्रामीण शांत हुए और शव लेकर चले गए। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को ही तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed