फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   youth died after being shot

गोली लगने से युवक की मौत

Tue, 16 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 16 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
youth died after being shot
मौत प्रकरण की जांच करते हुए - फोटो : amarujala

भोपा (मुजफ्फरनगर) से पत्नी लेने लक्सर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बरुकी रसुलपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर निवासी सोनू पुत्र धीरपाल की शादी दो साल पहले हरियाणा निवासी मीना की बेटी साक्षी के साथ हुई थी। वर्तमान में ससुराली लक्सर की आदर्श कालोनी में बसेड़ी निवासी इस्लाम के मकान में किराए पर रहते हैं। शादी के बाद से दोनों में विवाद शुरू हो गया था। जिसकी वजह से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। सोमवार को सोनू अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था।
विज्ञापन


उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सोनू की मौत हो गई। उसका शव ससुराल में एक कमरे में पड़ा हुआ था। सोनू की सास मीना का कहना है कि सोनू ने घर में आकर खुद को गोली मारी है। जबकि सोनू के भाई नीटू का कहना है कि मीना पक्ष के लोग उसकी पत्नी को भेजने के लिए राजी नहीं थे। लेकिन पंचायती लोगों के दबाव के कारण वह साक्षी को भेजने के लिए षड्यंत्र के तहत राजी हो गए थे। नीटू का आरोप है कि वह भी अपने भाई के साथ साक्षी को लेने पहुंचा था। वह बाहर गाड़ी लेने चला लगा और सोनू अंदर चला गया था। तभी पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने सोनू को गोली मार दी। नीटू ने बब्लू उर्फ दुष्यंत (निवासी बसेड़ी), मकान मालिक इस्लाम (बसेड़ी), मीना सास, साक्षी पत्नी, सन्नी व अंकुर (साले) पर हत्या का आरोप लगाया है। एसएसआई जहांगीर अली ने बताया कि सभी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस्लाम, साक्षी व मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव के पास से पुलिस को तमंचा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब से मिला सुसाइड नोट 
सोनू की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें सोनू ने अपनी मौत का जिम्मेदार सास मीना, बब्लू, इस्लाम, सन्नी व अंकुर को ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed