{"_id":"62c085a7e430dc1b8b14dffa","slug":"youth-arrested-with-stolen-bike-and-pistol-roorkee-news-drn416171375","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक और तमंचे के साथ युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक और तमंचे के साथ युवक दबोचा
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही युवक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
शुक्रवार रात एसएसआई अंकुर शर्मा, एसआई दीप कुमार, सिपाही अजय जोशी सोलानी नदी पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक आती देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख युवक पीछे की ओर बाइक मोड़कर फरार होने की कोशिश करने लगा।
पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक के कागज मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बाइक रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस युवक और बाइक को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विपिन निवासी रजोपुर, लक्सर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।