फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Yogi Mangalnath's team wins in group singing

Roorkee News: समूहगान में योगी मंगलनाथ की टीम ने मारी बाजी

Tue, 08 Oct 2024 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Yogi Mangalnath's team wins in group singing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुड़की। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से मंगलवार को संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम प्रथम स्थान पर रही।
भारत विकास परिषद संपर्क शाखा सचिव लवी सिंघल ने बताया कि कक्षा छह से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना को ओर अधिक ओतप्रोत करना है। उनके अंदर सामाजिकता, चारित्रिक गुण एवं नैतिकता के मूल्य का संचार करना है। छात्रों के अंदर एक टीम भावना का संचार करना है। उनको बताना है कि सबको साथ लेकर चलने में ही उनका विकास है।
विज्ञापन

इस मौके पर फाइनल में छह विद्यालयों की टीम पहुंची। संगीत गुरु रविशंकर उपाध्याय, आशीष सिलेवान, प्रदीप डोबरियाल निर्णायक मंडल में रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगी मंगलनाथ सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की टीम रही। जबकि तीसरा स्थान केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिवालिक पब्लिक स्कूल ढंडेरा को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रवीण सब्बरवाल की अध्यक्षता एवं लवी सिंघल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा मनीषा सिंघल, नगर सह समन्वयक रेनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुश अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, वंदना अग्रवाल, अंशु कथुरिया, बबीता गुप्ता व संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed