फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Yellow claw on encroachment in Rampur octroi

रामपुर चुंगी पर फिर चला अतिक्रमण पर पीला पंजा

Thu, 02 Jun 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Yellow claw on encroachment in Rampur octroi
रुड़की स्थित रामपुर चुंगी पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अपने आप ही सामान हटाते दुकानदार। - फोटो : ROORKEE
नगर निगम की ओर से एक बार फिर रामपुर चुंगी पर अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर नाले पर डाले गए पक्के स्लैब तोड़े गए। वहीं, टीम को देखकर दुकानदारों ने दुकानों के आगे डाले गए टिनशेड खुद ही हटा लिए। इस दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की ओर से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टीम की ओर से अवैध और पक्के अतिक्रमण पर लगातार पीला पंजा चलाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से मच्छी मोहल्ले से लेकर रामपुर चुंगी तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ रामपुर चुंगी पर पहुंची। टीम के साथ जेसीबी मशीन को देख दुकानदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से दुकानों के आगे डाले गए टिनशेड खुद उतारने की अनुमति मांगी। इस पर अधिकारियों ने उन्हें अनुमति दे दी। इसके बाद दुकानदारों ने खुद ही टिनशेड हटाने शुरू कर दिए। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सामन किया जब्त
नगर निगम की टीम ने नाले पर लगाए गए बोर्ड को भी जेसीबी की मदद से उखाड़ फेंका। साथ ही बोर्ड और अन्य सामान जब्त कर ट्रैक्टर-ट्राली में भर लिया। वहीं, अतिक्रमण हटता देख रामपुर चुंगी पर रेहड़ी और ठेली लगाने वाले गायब हो गए। जबकि रामपुर गांव की ओर नाले के पास रखे अवैध खोखे मालिकों में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed