फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Yashpal Arya put a broom in Roorkee

रुड़की में यशपाल आर्य ने लगाई झाड़ू

Mon, 20 Mar 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Mon, 20 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर सोमवार को जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। रुड़की में इसकी अगुवाई कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने की। इससे पहले दून-दिल्ली हाईवे पर भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। अचानक हाईवे पर मंत्री की कार रुकने से पीछे वाहनों की कतारें लग गई। लगभग दस मिनट तक चले स्वागत कार्यक्रम के बाद वाहनों का काफिला रवाना होने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रुड़की में स्वच्छता अभियान की अगुवाई कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने की। इससे पहले भगवानपुर और फिर रुड़की रामनगर में हाईवे पर यशपाल आर्य का भाजपाइयों ने स्वागत किया। दरअसल रुड़की में रामनगर के पास भाजपाई पहले से यशपाल आर्य की अगुवाई में खड़े थे। सुबह नौ बजे के करीब जैसे ही उनका काफिला सामने दिखा तो अधिकतर भाजपाई हाईवे पर ही आ गए। मंत्री की भी गाड़ी बीच सड़क पर रुक गई। इससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। करीब दस मिनट तक चले स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंत्री का काफिला बीच सड़क पर ही रुका रहा। इस दौरान पीछे वाहनों की कतार लगती चली गई। स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री का काफिला रुड़की के आदर्श नगर के लिए रवाना हुआ, जहां आधे घंटे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा सहित अन्य भाजपाई उपस्थित रहे। हाथों में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ ही झाड़ू लिए भाजपाइयों ने सड़कों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई और स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डा. सतीश कौशिक, गौरव कौशिक, शोभाराम प्रजापति, सावित्री मंगला, अरविंद गौतम, चंद्रप्रकाश बाटा, सुबोध सैनी, अजय सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed