फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Yagya performed for the peace of the souls of the martyrs

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए किया यज्ञ

Sun, 12 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Yagya performed for the peace of the souls of the martyrs
रुड़की स्थित गायत्री मंदिर में सीडीएस रावत व अन्य की आत्मा की शांति के लिए हवन करते श्रद्धालु। - फोटो : ROORKEE
गायत्री शक्तिपीठ में सीडीएस स्व. बिपिन रावत एवं उनकी मधुलिका रावत समेत दुर्घटना में शहीद हुए सभी सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। दीपक भारद्वाज ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत का असमय चले जाना राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। भारत भूमि में वह संस्कार समाहित हैं कि समय-समय पर दिव्य आत्माएं जन्म लेती रहती हैं जो राष्ट्र धर्म के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देती हैं। बिपिन रावत भी ऐसे ही दिव्य पुरुष थे। इस दौरान प्रदोष सिंघल, सतीश कुमार वैश्य, आदित्य शुक्ला, मुनीष चौहान, सहस पाल सिंह, अनिल आहूजा, अभिषेक सिंह, विनायक भारद्वाज, राजेश कुमार, रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं महावीर एनक्लेव में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कालोनी वासी सुरेश सिंगल, कर्नल रविंद्र बंसल, अशोक गुप्ता, संजय शर्मा, श्याम शरण, वीके शर्मा, नीलम चौधरी, सुषमा बंसल, स्वाति पाल, अशोक पाल, आशुतोष पाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दूसरी ओर, दयानंद सरस्वती नंद विहार सुनहरा समिति के प्रधान हरपाल सैनी के नेतृत्व में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में आर्य समाज की परंपरा के तहत मंत्रोच्चारण किया गया। इस दौरान महेंद्र काला, नवीन जैन, धीर सिंह, डॉ. ब्रजपाल धीमान, प्रवेश धीमान, सुधीर चौधरी, अनुज सैनी, सुखबीर आर्य, जवाहर लाल, सोमपाल, पप्पू कश्यप, राजीव आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed