{"_id":"576194fd4f1c1bb26511d200","slug":"wrestling-begin-in-asafnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसफनगर में दंगल शुरु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसफनगर में दंगल शुरु
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
आसफनगर में कुश्ती की शुरुआत करते हुए मुख्यअतिथि
- फोटो : amarujala
धनौरी। क्षेत्र के आसफनगर गांव में बुधवार से चार दिवसीय दंगल शुरु हुआ। इस दंगल में कई नामचीन अखाड़ों के पहलवान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
दंगल का शुभारंभ धनौरी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने कुष्ती पहलवानों का आपस में हाथ मिलवाकर षुभारंभ किया।
इस मौके पर बोलते हुए धनौरी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने दल्ली हनुमान अखाड़ा के पहलवान प्रदीप कुमार व बागपत के पहलवान विक्की का हाथ मिलवाकर किया। चौकी प्रभारी ने कहा कि कुश्ती भारत का एक परंपरागत खेल रहा हैं।
विज्ञापन
इस खेल को बढ़ावा देने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर राहुल, काला, अयूब आदि पहलवानों के अलावा इरशाद सलमानी, अजब सिंह, लोकेश सैनी, रामनरेश सैनी, नीटू कुमार, संजय कुमार, कर्ण सिंह, आशीष सैनी, मुजम्मिल, डा. फरमान अली, सतीश सैनी, एजाज अली, दीपक कुमार, मा0 यशपाल सैनी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन